6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलक्टर को बाहुबली बताने वाले वायरल वीडियो से खलबली, पोस्ट करने वाले पर एफआईआर दर्ज

बलौदाबाजार-भाटापारा कलक्टर राजेश सिंह राणा को बाहुबली बताने वाले वीडियो पोस्ट के वायरल होने से मची सियासी खलबली के बीच सरकार ने भी इसे गंभीरता से लिया

2 min read
Google source verification
FIR against Viral Video telling the collector of Bahubali FIR register

बलौदाबाजार. बलौदाबाजार-भाटापारा कलक्टर राजेश सिंह राणा को बाहुबली बताने वाले वीडियो पोस्ट के वायरल होने से मची सियासी खलबली के बीच सरकार ने भी इसे गंभीरता से लिया है। बलौदाबाजार प्रशासन ने रविवार शाम को कलक्टर के हवाले से कहा, वीडियो जारी करने वाले बालोद निवासी आलोक साहू के खिलाफ एफआईआर कराई गई है। हालांकि, बलौदाबाजार सिटी कोतवाली के प्रभारी आरके धु्रव का कहना है, हो सकता है कि कलक्टर ने बालोद जिले में एफआईआर कराई हो।

ये है वीडियो में
वीडियो में कलक्टर की कई तस्वीरों और फुटेज दिखाए गए हैं, जिसकी पृष्ठभूमि में फिल्म बाहुबली-२ का गाना 'जय जयकारा, जय जयकारा/स्वामी देना साथ हमाराÓ बज रहा है। सोशल मीडिया पर इसके वायरल होने के बाद कलक्टर को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। भाजपा नेताओं और वरिष्ठ प्रशासनिक अफसरों ने भी इस पर आपत्ति जताई।

इधर, सीएम रमन ने चीन पर दिया ऐसा बयान, जिसकी हर तरफ हो रही तारीफ

चीन में बने पटाखों व साज-सज्जा वाले बिजली के सामानों का उपयोग नहीं करने की अपील मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने की है। यह अपील इसलिए हैरानगी भरी मानी जा रही है, क्योंकि अप्रैल में ही सीएम के साथ अफसरों और व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने चीन का दौरा किया था और करीब ६६०० करोड़ रुपए के निवेश का एमओयू (समझौता) किया था। रविवार को रेडियो प्रसारण कार्यक्रम 'रमन के गोठÓ के २६वीं किश्त में मुख्यमंत्री ने कहा, दीपावली के मौके पर गांव के बने दीयों का इस्तेमाल करें और चीनी सामानों से परहेज करें।

संघ उठा चुका है मांग : आरएसएस व स्वदेशी जागरण मंच चीनी सामान के बहिष्कार की मांग उठाते रहे हैं। चीन सीमा पर तनाव के बाद इस मांग ने तेजी पकड़ी है। १ अक्टूबर को विजयादशमी उत्सव में आए संघ के सरकार्यवाह सुरेश जोशी (भैयाजी) ने भी बहिष्कार का मुद्दा उठाया था। बहिष्कार की यह अपील भी संघ की कोशिशों का नतीजा है।

सरकारी भवनों में चीनी सामान का उपयोग रोका : बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कलक्टर राजेश सिंह राणा ने आदेश जारी कर सरकारी भवनों में चीन से बने बिजली के सामान लगाने पर रोक लगा दी है। कलक्टर ने रोशनी के लिए मिट्टी के दीये जलाने को कहा है।