प्रदेश में पहला स्किन ट्रांसप्लांट, 40 वर्षीय महिला को मिला नया जीवन
रायपुरPublished: Nov 09, 2023 12:06:22 pm
Raipur News: प्रदेश में पहला स्किन ट्रांसप्लांट करने में डॉक्टरों को सफलता मिली है। यह ट्रांसप्लांट डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में किया गया।


प्रदेश में पहला स्किन ट्रांसप्लांट, 40 वर्षीय महिला को मिला नया जीवन
रायपुर। Chhattisgarh News: प्रदेश में पहला स्किन ट्रांसप्लांट करने में डॉक्टरों को सफलता मिली है। यह ट्रांसप्लांट डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में किया गया। दुर्घटना में घायल 40 वर्षीय महिला के जांघ की चमड़ी पूरी तरह निकल गई थी। डॉक्टरों ने जांघ में नई चमड़ी लगाकर महिला को नया जीवन दिया। निकली हुई चमड़ी की जगह नई चमड़ी लगाई गई। इसे मेडिकल की भाषा में स्किन ट्रांसप्लांट कहा जाता है।
डीकेएस में इसी साल अप्रैल में स्किन बैंक खोला गया था। यह सरकारी अस्पतालों में पहला स्किन बैंक है। डॉक्टरों के अनुसार जिस मरीज में नई चमड़ी लगाने से सफलता की गारंटी रहती है, उसी में ट्रांसप्लांट किया जाता है।