रायपुर। CG Election 2023: विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 70 विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के बाद 70 सीटाें पर कुल 1066 अभ्यर्थियों के नामांकन सही पाए गए। जबकि 153 लोगों के नामांकन गलत पाए गए। इनके नामांकन खारिज कर दिए गए। दूसरे चरण के चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर 30 अक्टूबर तक कुल 1219 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था। बता दें कि दूसरे चरण के चुनाव में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।