4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फ्रेंडशिप डे से पहले दोस्त हो गया खून का प्यासा और बर्थडे के दिन सुला दिया मौत की नींद

क्‍या कोई दोस्त अपने ही दोस्त का कत्ल कर सकता है, वो भी दोस्त के बर्थडे वाले दिन और फ्रेंडशिप-डे से एक दिन पहले।
2 min read
Google source verification
Friendship Day Crime News

फ्रेंडशिप डे से पहले दोस्त हो गया खून का प्यासा और बर्थडे के दिन सुला दिया मौत की नींद

रायपुर. एक अच्‍छा दोस्‍त आपको जीवन में हर परेशानी का हल बता सकता है, हर खुशी को दोगुना कर सकता है, हर तरह का राजदार बन सकता है। पर क्‍या कोई दोस्त अपने ही दोस्त का कत्ल कर सकता है, वो भी दोस्त के बर्थडे वाले दिन और फ्रेंडशिप-डे से एक दिन पहले।

छत्तीसगढ़ में एेसा ही एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया, जहां बर्थडे पार्टी में दोस्तों के बीच जमकर शराब का जाम छलका। इसके बाद दो दोस्तों के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद दोस्त ने बर्थडे ब्वॉय की चाकू गोदकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दोस्त का कर रहे थे बर्थडे सेलिब्रेट
दरअसल, यह मामला छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के गौरी नगर इलाके का रहने वाले 22 साल के बबलू उर्फ बिल्लू उर्फ बसंत ठाकुर का 2 अगस्त को जन्मदिन था। बबलू अपने दोस्त आकाश निषाद, मंयक धु्रव, रघुनाथ ठाकुर सहित अन्य के साथ बर्थडे वाले दिन दोपहर से कहीं पर पार्टी मना रहा था। पार्टी में दोस्तों के बीच जमकर शराब के जाम छलके।

तभी बबलू और आकाश के बीच झगड़ा शुरू हो गया। बबलू और आकाश की जोर-जोर से चिल्लाने की आवाजें आने लगी। कुछ ही दूरी पर उसके दोस्त मयंक और रघुनाथ खड़े थे। चिल्लाने की आवाजें सुनकर रघुनाथ मौके पर पहुंचा तो देखा आकाश-बबलू के बीच पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और आकाश अपना आपा खो बैठा और उसने बबलू पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

आरोपी मौके से फरार हो गया

हमले में बबलू लहुलूहान हो गया और जमीन पर गिर गया। तभी आकाश मौके से फरार हो गया। यह वारदात देख वहां मौजूद अन्य दोस्त भी घबरा गए। तभी रघुनाथ और मयंक खून से लथपथ बबलू को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन इलाज के दौरान बबलू ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घुमका पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी थी। पुलिस ने आरोपी आकाश निषाद को गिरफ्तार कर मामले में छानबीन में जुटी है।

मोबाइल को लेकर जमकर हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक सभी दोस्त बबलू का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे। इसी दौरान बर्थडे ब्वॉय बबलू के मोबाइल में बैलेंस खत्म हो गया था और उसे कहीं पर बात करना था। बबलू ने अपने दोस्त आकाश निषाद से उसका मोबाइल मांगा। आकाश द्वारा मोबाइल देने से मना कर दिया।

इस बीच बबलू ने आकाश का मोबाइल जबरदस्ती ले लिया फिर आकाश ने भी बबलू का मोबाइल छीन लिया और जमीन में पटक दिया। जिसमें बबलू के मोबाइल का स्क्रीन टूट गया। मामले को लेकर बबलू और आकाश के बीच मौके पर जमकर विवाद हो गया। मौके पर मौजूद अन्य दोस्तों ने दोनों को शांत कराया।

रात में निकले थे घूमने, पेट्रोल लेने गए थे पदुमतरा
दोस्तों के बीच देर रात तक पार्टी जारी रहा। इस दौरान बबलू, आकाश, मंयक और रघुनाथ रात करीब डेढ़ बजे बाइक लेकर मौज मस्ती करने और घूमने निकले थे। घूमने के दौरान एक बाइक में पेट्रोल कम होने पर चारों दोस्त एक पेट्रोल पंप पहुंचे। रात में पेट्रोल पंप बंद होने पर वे लोग पदुमतरा की ओर पेट्रोल लेने चले गए।

इस दौरान रात करीब ढ़ाई बजे डंगनिया के पास आकाश और बबलू के बीच मोबाइल की बात को लेकर फिर से विवाद हो गया। झगड़ते-झगड़ते आकाश निषाद ने बबलू पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।