Crime Alerts In Chhattisgarh : ओडिशा का गांजा तस्करी के जरिए मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब पहुंच रहा है। रायपुर का नया बस स्टैंड गांजा तस्करों का बड़ा अड्डा बन गया है। मंगलवार की रात दो और गांजा तस्कर पकड़े गए। दोनों बिहार के रहने वाले हैं और ओडिशा से गांजा लाकर हरियाणा जाने वाले थे। इस बीच पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी यात्री बस के जरिए गांजा लेकर रायपुर पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। इससे पहले भी कई गांजा तस्कर बस स्टैंड में पकड़े जा चुके हैं।