रायपुर . आपने अब तक सांस्कृतिक, व्यावसायिक समेत अलग-अलग तरह के विषयों पर आधारित महोत्सव के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपने कचरा महोत्सव के बारे में सुना है। यह बात आपको जरूर अटपटी लग रही होगी, लेकिन बतादें कि देश में पहली बार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कचरा महोत्सव का आयोजन आज से शुरू हो रहा है। तीन दिनों तक चलने वाला यह आयोजन 21 जनवरी तक चलेगा। इस महोत्सव में शहर से निकलने वाले कचरे से बेस्ट से बेस्ट चीजें बनाने की तकनीक पर बात होगी।