11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस योजना के अंतर्गत अब आपको घर बैठे मिलेगा 10 हजार रुपए, नहीं है पता तो तुरंत पहुंचे डाकघर

डाक विभाग हो रहा अपडेट..
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 22 May 2018, 3:01 PM IST

CG News

नए योजना के अंतर्गत अब आपको घर बैठे मिलेगा 10 हजार रुपए, नहीं है पता तो तुरंत पहुंचे डाकघर

रायपुर . सरकार के इस नए योजना के अंतर्गत अब आप घर बैठे ही आसानी से 10 हजार रुपए निकाल सकते हैं। या फिर यूं कहें कि अब आपको 10 हजार रुपए घर बैठे ही मिल जाएगी। आप सोच रहें है कि ऐसी कौन-सी योजना है। दरअसल डाक विभाग ने अपने खाता धारकों के लिए डाकघर आपके द्वारा योजना शुरू की है।

इसके अंतर्गत पोस्टमेन को एटीएम मशीन दिया गया है, जिसके माध्यम से खाताधारक 10 हजार रुपए तक राशि निकाल सकते हैं। आप घर बैठे ही अपने पोस्ट आफिस में खाता खुलवा कर एक लाख रूपए तक जमा कर सकते हैं और जब चाहो बिना कोई शुल्क दिए रूपए निकाल सकते हैं। यह योजना जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू भी हो गई है। जल्द ही इस मशीन से जलकर, सम्पति समेत अन्य कर पटना भी शुरू हो जाएगा।

कैशलेस की दुनिया में डाक विभाग भी अब समय के साथ अपडेट होने लगा है। इसके लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है, ताकि खाताधारकों से उनका संबंध हमेशा बना रहे। अब तो डाक विभाग बैंकों से भी आगे चल रहा है। बैंक के खाताधारकों को राशि निकालने के लिए बैंक और एटीएम जाना पड़ता है, लेकिन डाक विभाग में तो पोस्टमेन सीधे घर पहुंच सेवा दे रहा हैं।

उल्लेखनीय है कि जिले में 7 सब आफिस और 90 डाकघर हैं, जहां 100 पोस्टमेन कार्यरत हैं। डाकघर आपके द्वार योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के खाताधारकों को दे रहा है। इस योजना के तहत उन्हें एक मशीन दिया गया है, जिसमें खाताधारकों की पूरी जानकारी है। वे इस मशीन से राशि निकालने के साथ-साथ जमा भी सकते हैं।

डाक विभाग पोस्ट बैंक के अपने सभी उपभोक्ताओं को डेविड कार्ड देगी जिससे वे किसी भी दुकान में खरीददारी कर सकेंगें। कैशलैस अर्थ व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए ही इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंकिंग प्रारंभ की है। इसके लिए भी उपभोक्ताओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह सुविधा जल्द ही प्रारंभ शुरू होने वाली है। संभाग के सभी प्रधान डाकघरों के इसके लिए अलग से काउंटर बनाया गया है। बस इनके लोकार्पण का इंतजार है।

मुख्य डाकघर प्रभारी ए गोस्वामी ने बताया कि धमतरी ग्रामीण क्षेत्र में डाक घर आपके द्वार योजना शुरू हो गई है। खाताधारक इसका लाभ भी उठा रहे हैं ।

जगदलपुर स्थित प्रधान डाकघर के अधीक्षक उमाशंकर सिंह ने बताया कि छोटे तबके के लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए यह सुविधा प्रारंभ की जा रही है। आपके घर चिट्ठी पहुंचाने वाले डाकिया को राशि लेकर खाता खुलवाया जा सकता है।

इनका भी मिलेगा लाभ
डाक विभाग से मिली जानकारी के अनुसार डाकघर आपके द्वार योजना के तहत दिए गए मशीन को और डेवलप किया जा रहा है। अब इस मशीन के माध्यम से जलकर, सम्पतिकर, बिजली बिल पटा सकते हैं। इसके अलावा शासन की जितनी योजनाओं में सब्सिडी दी जाती है, उसका भी लाभ मिलेगा। यह सुविधा 1 अपै्रल से शुरू हो जाएगी।