11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नया नियम: अगर अब आपकी ट्रेन हुई लेट तो, आपको मिलेंगे टिकट के पूरे पैसे वापस

अगर आपकी ट्रेन लेट होने वाली है या कैंसल होने वाली है , तो इसकी जानकारी के लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 22 May 2018, 11:21 AM IST

train rule

नया नियम: अब ट्रेन के लेट होने पर, आपको मिलेंगे टिकट के पूरे पैसे वापस

रायपुर . अगर आपकी ट्रेन लेट होने वाली है या कैंसल होने वाली है , तो इसकी जानकारी के लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब भारतीय रेलवे आपको ट्रेन के देर होने, रद्द होने की जानकारी SMS से भेजेगा। साथ ही आप ट्रेन के लेट होने पर बिना पैसे कटे टिकट कैंसल भी करा सकते है। ट्रेनों की बढ़ती लेट- लतीफी को देखते हुए रेलवे का यह नियम यात्रियों के लिए सुविधाजनक हो सकता है।
READ MORE : दिल्ली जाने वाले यात्री ध्यान दें, ये है सबसे सस्ती ट्रेन, 350 रुपए में सोकर लें सफर का मजा
[typography_font:18pt]अब नेशनल इंक्वायरी सिस्टम भेजेगा आपके नम्बर पर मैसेज
[typography_font:14pt;" >रेलवे बोर्ड के आदेश अनुसार अब नेशनल इंक्वायरी सिस्टम से आपके नम्बर पर मैसेज भेज दिया जाएगा। ये मैसेज आपके उसी नम्बर पर रिसीव होगा जो आपने टिकट रिजर्वेशन में उपलब्ध होगा। रायपुर मंडल सहित बिलासपुर जोन से गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनों में इस सुविधा की शुरुआत हो चुकी है। जल्द ही इसे पूरे देशभर में चलने वाली ट्रेनों पर लागू किया जाएगा।

अगर आपकी ट्रेन हुई 3 घंटे लेट तो...
साथ ही बोर्ड ने टिकट कैंसल को लेकर भी नियम लागू किए है। अब अगर आपकी ट्रेन 3 घण्टे लेट है तो आप टिकट कैंसल करा सकते है। रेलवे द्वारा बिना किसी कटौती के आपके पूरे पैसे वापस कर दिए जाएंगे।

READ MORE : खुशखबरी : बिना रिजर्वेशन यात्री अब कर सकेंगे 350 रुपए में हाईटेक बोगियों में दिल्ली तक का सफर

ट्रेन लेट होने की स्थिति में सिर्फ एक नहीं बल्कि हर घंटे मैसेज भेजे जाएंगे। ये मैसेज तब तक भेजे जाते रहेंगे जब तक यात्री संबंधित प्लेटफार्म पर ना पहुंच जाए। इस मैसेज में यात्री का PNR नंबर सहित ट्रेन के लेट होने की अवधि के बारे में सूचित किया जाएगा।

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को अपना सही कॉन्टेक्ट नम्बर देना जरुरी है। काउंटर टिकट फॉर्म हो या ऑनलाइन बुकिंग यात्री अपनी सही जानकारी दें।