आपको जानकार हैरानी होगी कि आरोपी आरक्षक महानिरीक्षक के बंगले में ही हवस की घिनौनी वारदात को अंजाम देता रहा है। दुष्कर्म का सनसनीखेज खुलासा होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस ने महानिरीक्षक के वाहन चालक के खिलाफ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभी आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार नहीं किया है।