24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्लफ्रेंड के घर पहुंचे बॉयफ्रेंड को घरवालों ने किया किडनैप, हाथ – पैर बांधकर पूछा खाने में लात लेंगे या घूंसे

लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर पहुंच गया। वहां उसकी मुलाकात अपनी प्रेमिका से पहले उसके घरवालों से हो गई।

2 min read
Google source verification
girl friend

छत्तीसगढ़ इस बार VVPAT से होंगे चुनाव, वोटर को दिखेगा उसका वोट किसी और को तो नहीं जा रहा

बेमेतरा. छत्तीसगढ़ में एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर पहुंच गया। वहां उसकी मुलाकात अपनी प्रेमिका से पहले उसके घरवालों से हो गई। जिसके बाद बेटी के आशिक की ऐसी खातिरदारी की गई कि लड़के के होश ठिकाने आ गए। पहले तो उससे सवाल जवाब किए गए उसके बाद उसका ऐसा हल हुआ कि बॉयफ्रेंड की अक्ल ठिकाने आ गई।

READ MORE : नर्स के हाथ से गिरा इंजेक्शन, जब हॉस्पिटल के बेड पर लड़की को देखा उसके बॉयफ्रेंड के साथ

दरअसल ये मामला गांव पद्मी का है। जहां एक युवक लड़की से मिलने उसके घर पहुंचा था। उसकी उससे जान पहचान थी। रामहीण बाई ने उससे कहा कि लड़की से मिलने क्यों आए हो और ग्रामीणों को बुलाकर उससे मारपीट की। इस दौरान वह रामहीण के घर से दौड़ते-दौड़ते सिरवाबांधा तक पहुंचा। वहां उसे फिर पकड़ लिया गया। उसे रामहीण बाई के घर लाकर हाथ-पैर बांध कर बंधक बना लिया गया।

READ MORE : चोरी छिपे गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, घरवालों ने बंधक बनाकर लात, घूसों से जमकर की खातिरदारी

परिवार व ग्रामीणों ने बंधक बनाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस मारपीट में लड़की के घर वालों ने रॉड, लात व हाथ - मुक्के का जमकर प्रयोग किया गया।

READ MORE : किराये के मकान में बाथरूम के दरवाजे पर मोबाइल के साथ बैठा था स्टूडेंट, लड़की की पड़ी नज़र फिर....

पीडि़त युवक ने पदमी की रामहीण बाई सारथी और अन्य के खिलाफ सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मारपीट से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस ने धारा 294, 323, 34, 342, 506 बी के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। युवक का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।