तीन दिन बाद आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर
घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। इधर, थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम आसपास क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है। अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना के कुछ ही समय बाद घेराबंदी की गई थी, लेकिन आरोपी दूसरे रास्ते से फरार हो गए।