11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉयफ्रेंड ने की दूसरी लड़की से सगाई तो शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने बनाया प्लान, 2 लड़कों से कहा – काम होते ही मिल जाएगा पैसा

लेकिन कुछ ऐसे जोड़े भी है जो एक दूसरे से अलग होने पर अपने प्यार के ही खून के प्यासे बन जाते है। यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 1 Oct 2018, 12:09 PM IST

crime in love

बॉयफ्रेंड ने की दूसरी लड़की से सगाई तो शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने बनाया प्लान, 2 लड़कों को ले जाकर करवाया ये काम

रायपुर. प्यार में साथ जीने मरने की कसमें तो सभी प्रेमी जोड़े खाते है। लेकिन कुछ ऐसे जोड़े भी है जो एक दूसरे से अलग होने पर अपने प्यार के ही खून के प्यासे बन जाते है। यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ है। एक शादीशुदा महिला को कुंवारे से प्यार हो गया था। लेकिन लड़के ने महिला के होते हुए भी दूसरी लड़की से शादी करने फैसला कर लिया। इस बात पर महिला इतनी नाराज हुई कि उसने...

दरअसल, सुशील और जमुना के बीच प्रेम-संबंध था। जबकि जमुना पहले से ही शादीशुदा थी। लेकिन सुशील ने जमुना को धोखा देने का प्लान बना लिया था। उसने किसी और लड़की से शादी से सगाई कर ली थी। इसके बाद भी सुशील ने जमुना से संबंध बनाए रखा था। कुछ दिन पहले इसकी जानकारी जमुना को मिली। इस बात को सुनकर वो बहुत नाराज हो चुकी थी। शादीशुदा जमुना ने सुशील से बदला लेने की योजना बनानी शुरू कर दी।

उसने सुशील की हत्या करने का प्लान बनाया। इसके लिए अपने मोहल्ले के विनय वाल्दे उर्फ विक्की और आकाश साहू से संपर्क किया और दोनों को सुशील की हत्या करने के लिए तैयार किया। योजना के मुताबिक जमुना ने गार्डन में सुशील को मिलने के लिए बुलाया। वहां पहले से विनय और आकाश हथियार लेकर बैठे थे। जैसे ही सुशील पहुंचा। तीनों ने उसे घेर लिया और ताबड़ तोड़ चाकू से उसके शरीर पर वार किए। और गला भी दबा दिया। इससे सुशील वहीं ढेर हो गया। इसके बाद तीनों मौके से फरार हो गए।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को तेलीबांधा के गौरव गार्डन में सुशील बघेल उर्फ लाला की खून से लथपथ शव मिला था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला अवैध संबंध का होने का पता चला। सुशील की हत्या उसकी शादीशुदा प्रेमिका नेहरू नगर निवासी जमुना सोनी ने कराई थी।