1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर आप कॉलेज स्टूडेंट हैं एक आइडिया आपको दिला सकता है 40 हजार डॉलर

एंटरप्रिन्योर अवॉड्र्स के लिए 30 तक करें अप्लाई. नि:शुल्क कर सकते हैं पार्टिसिपेट

2 min read
Google source verification
अगर आप कॉलेज स्टूडेंट हैं एक आइडिया आपको दिला सकता है 40 हजार डॉलर

जेल रोड स्थित होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते ईओ के पदाधिकारी व मेंबर।

ताबीर हुसैन @ रायपुर। कहते हैं किसी भी बिजनेस में कामयाबी के लिए केपिटल से जरूरी होता है आपका आइडिया। आइडिया जितना यूनिक होगा उतना ही बिजनेस का सक्सेस रेट। ऐसे कॉलेज स्टूडेंट्स जो स्टार्टअप हैं और उद्ममी बनना चाहते हैं उनके लिए ईओ ( एंटरप्रिन्योर्स आर्गेनाइजेशन) रायपुर चेप्टर लेकर आया है ग्लोबल स्टूडेंट एंटरप्रिन्योर अवॉर्ड (जीएसईए)। अप्लाई प्रोसेस शुरू हो चुका है। 30 नवंबर तक 222.द्दह्यद्गड्ड.शह्म्द्द में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसका क्वालीफाइंग राउंड 11 जनवरी को रायपुर में होगा। इसमें जो पार्टिसिपेंट्स नेशनल के लिए सलेक्ट होंगे वे कोयम्बूर जाएंगे और यहां से चयन होने पर इंटरनेशनल क्वालीफाइंग राउंड के लिए केपटाउन जा सकेंगे। यहां विनर को 40 हजार डॉलर मेगा प्राइज मिलेगी।

कौन कर सकता है अप्लाई
किसी भी सरकारी या गैरसरकारी यूनिवर्सिटी/कॉलेज का स्टूडेंट हो। उसकी खुद की रजिस्टर्ड कंपनी हो। बिजनेस 6 महीने से रनिंग हो, 1 लाख रुपए का टर्नओवर हो। 50 से 60 हजार रुपए की कैपिटल हो।

दी जाएगी ट्रेनिंग

सोमवार को जेल रोड स्थित होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईओ के पदाधिकारी और मेंबर प्रशांत धाड़ीवाल, अरुण अग्रवाल, रोहित काले, चेतन अग्रवाल, पंकज शारडा के अलावा शिल्पा ने बताया कि पार्टिसिपेंट्स को 11 जनवरी को होने वाले क्वालीफाई राउंड के लिए खास ट्रेनिंग दी जाएगी। मेंटोर बताएंगे कि उनके आइडिए को कैसे डवलप कर डिमांडिंग बनाया जा सकता है।

इन्हें मिल चुका है एक्सपोजर
पिछले साल आईआईएम के छात्र प्रियंजीत घोष को यहां एक्सपोजर मिलने से उनकी आइडिये के लिए 10 लाख की ग्रांट सेंशन हुई थी। वहीं जगदलुपर के अंकुर को बिजनेस पर्पस के लिए शंघाई जाने का मौका मिला था।

छत्तीसगढ़ डोमेसाइल पहली शर्त

इसमें पार्टिसिपेट करने के लिए छत्तीसगढ़ का होना जरूरी है। अगर कोई छात्र सीजी का है लेकिन वह पढ़ाई कहीं और कर रहा है वह भी इसमें हिस्सा ले सकता है।ये प्राइज जीतने का मौकारायपुर में होने वाले क्वालीफाई राउंड में विनर को 1 लाख रुपए मिलेंगे। उसे कोयंम्बटुर में अपने आइडिए को पेश करने का मौका मिलेगा। अगर यहां भी सलेक्ट होता है तो कैश प्राइज, बिजनेस प्रोडक्ट व सर्विसेस जिसमे वेबसर्विसेस, पीआर, कंसल्टिंग शामिल हैं। नेशनल विनर को केपटाउन में होने वाले इंटरनेशनल कॉम्पीटिशन में जाने का अवसर प्राप्त होगा। जहां से 40 हजार यूएस डॉलर यानी 40000* 71.54 इक्वल टू 2861600 रुपए जीत सकता है।

ईओ के बारे में
एंटरप्रिन्योर ऑर्गेनाइजेशन (ईओ) 13000 से अधिक बिजनेस ऑनर का इंटरनेशनल नेटवर्क है। जिसके भारत समेत 60 देशों में 193 चेप्टर्स हैं। ग्लोबल स्टूडेंट एंटरप्रिन्योर (जीएसइए) कॉम्पीटिशन में 55 देशों के 1700 से भी अधिक स्टूडेंट एंटरप्रिन्योर का प्रतिनिधित्व करती है।

Story Loader