Liquor scam In Chhattisgarh : रायपुर। राज्य सरकार ने शराब कंपनियों से अवैध तरीके से शराब निकाले और उसे बेचने की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी विभाग के आयुक्त ने तीन शराब निर्माता कंपनी और चार आबकारी अधिकारियों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। जवाब देने के लिए 10 जुलाई तक का समय दिया गया है। यदि विभाग इनके जवाब से संतुष्ट नहीं होता है, तो कड़ी कार्रवाई होने के संकेत मिले हैं।