Contract Workers Strike : भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, संविदा कर्मचारियों की हड़ताल पर कांग्रेस सरकार का एस्मा लगाने के निर्णय से कर्मचारी विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। अग्रवाल ने कहा, धोखा और कांग्रेस एक दूसरे के पूरक हैं। चुनाव में वोट लेने के लिए कर्मचारियों को धोखा दिया। उन्होंने कहा, चुनाव के पहले कांग्रेस ने संविदा कर्मचारियों (CG Strike News) को नियमितीकरण करने की बात कही थी। आश्वासन दिया था। कांग्रेस के घोषणापत्र में नियमितीकरण का वादा था। आज संविदा कर्मचारी नियमितीकरण की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं, तो एस्मा लगाया जा रहा है।