28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / सावधान: रायपुर के इन इलाकों में घूम रहे 18 दंतैल हाथी, दहशत में लोग

सावधान: रायपुर के इन इलाकों में घूम रहे 18 दंतैल हाथी, दहशत में लोग

छत्तीसगढ़ में इन दिनों हाथियों का तांडव फैला हुआ है। गांव गुल्लू और उसके आसपास के क्षेत्रों में हाथियों का दल घूम रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 29 Apr 2018, 12:17 PM IST

group of elephant

रायपुर . छत्तीसगढ़ में इन दिनों हाथियों का तांडव फैला हुआ है। रायपुर के आरंग से लगे हुए गांव गुल्लू और उसके आसपास के क्षेत्रों में हाथियों का दल घूम रहा है। यहां फल और सब्जियों की बाड़ी होने और पास में ही बोर होने के कारण हाथियों का दल यहां से हिलने का नाम नहीं ले रहा है।

वही ग्रामीणों में इतनी बड़ी तादाद में पहुंचे हाथियों के दल को देखकर दहशत की स्थिति है। बता दे कि पिछले दिनों हाथियों ने कुछ लोगों की जाने ली है और साथ ही कई घर भी तोड़ दिए है।

READ MORE : बेटी की शादी से पहले हाथियों ने तोड़ा था घर और दूल्हे का गिफ्ट, संकट से ऐसे मिली राहत

मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र से यहां की दूरी सिर्फ 10 किलोमीटर है। मैट्स कॉलेज से लगे हुए एक खेत में हाथियों का झुंड सुबह से ही डेरा जमाए हुए हैं। इस झुंड में कुल 18 हाथी है। इस झुंड में 5 बच्चे 8 मादा हथिनी और चार दंतैल हाथी शामिल हैं। गांव वालों ने बताया है कि जुलाई से लेकर अब तक करीब सात से आठ बार हाथियों का दल इस गांव में आ चुका है।

यहां ककड़ी, टमाटर, गोभी सहित हरे साग-सब्जियों की खेती की होने की वजह से हाथियों का दल अपनी भूख और प्यास मिटाने खेत का चक्कर लगा रहे हैं। हाथियों ने ककड़ी और सब्जी भाजी के फसलों को बुरी तरह से रौंदा है।

लोग खेतों में आग लगाकर हाथियों को भगाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर चारों ओर से ग्रामीणों द्वारा खेत को घेर लिए जाने की वजह से हाथियों का दल बाहर नहीं निकल पा रहा है। कई बार गुस्से में आकर हाथी ग्रामीणों को दौड़ा भी रहे हैं। हाथियों की चिंघाड़ने की वजह से क्षेत्र का पूरा हिस्सा गूंज रहा है।