
स्कूल में महिला टीचर के घर जाते ही हेडमास्टर गर्ल्स स्टूडेंट्स के साथ करने लगता यह गंदा काम
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने टीचर जैसे पवित्र और साफ सुथरे पेशे को कलंकित कर दिया है। बताया जा रहा है कि यहां एक सरकारी स्कूल का हेडमास्टर छात्राओं से छेड़छाड़ करता और फिर उनके साथ गंदी हरकत करता था। वहीं, अब मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस आरोपी हेडमास्टर को पकडऩे के बजाए, जांच का हवाला देकर परिजन और छात्राओं को चलता कर दिया।
दरअसल, यह मामला बिलासुपर के चकरभाठा थानांतर्गत बोदरी नयापारा शासकीय प्राथमिक शाला का है, जहां हेडमास्टर पिछले 3 साल से स्कूल की नाबालिग छात्राओं से छेडख़ानी करते आ रहा था। छात्राओं ने जब स्कूल जाने से इनकार किया तो परिजनों ने इसका कारण पूछा। खुलासा होने पर परिजन हेडमास्टर के खिलाफ शिकायत लेकर थाना पहुंचे। पुलिस ने छात्राओं और परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करना छोड़, उल्टा 4 घंटे थाने में बैठाए रखा। बाद में जांच का हवाला देकर परिजन और छात्राओं को चलता कर दिया।
जानकारी के अनुसार बोदरी नयापारा शासकीय प्रथमिक शाला में पढऩे वाली करीब 15 छात्राएं शुक्रवार को अचानक स्कूल नहीं गईं। परिजनों ने बच्चियों से स्कूल नहीं जाने का कारण पूछा। डरी सहमी बच्चियों ने परिजनों को बताया कि स्कूल के हेडमास्टर विरेन्द्र उपाध्याय पिछले 3 साल से उनके साथ छेडख़ानी करते आ रहे हैं। डेडख़ानी की बात परिजन या दूसरे व्यक्तियों का बताने पर हेडमास्टर स्कूल से निकालने की धमकी देते हैं। हेडमास्टर द्वारा छेडख़ानी करने की जानकारी परिजनों ने नयापारा, बोदरी और चकरभाठा की महिला स्व सहायता समूह की सदस्यों को दी।
परिजन स्कूली छात्राओं और स्वसहायता समूह की सदस्यों के साथ शिकायत लेकर चकरभाठा थाना पहुंची। परिजन और स्कूल की छात्राओं ने पुलिस को बताया कि हेडमास्टर पिछले 3 साल से स्कूल के बच्चियों के साथ छेडख़ानी करते आ रहे हैं। शिकायत सुनने के बाद पुलिस कर्मियों ने परिजन और स्कूल की बच्चियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर थाने में रात 8 बजे तक बैठाए रखा। थाना प्रभारी थाना पहुंचे तो परिजनों और बच्चियों ने घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों और बच्चों को चलता कर दिया।
शिक्षिकाओं की अनुपस्थिति में छेडख़ानी
मासूम छात्राओं ने परिजन और थानेदार को बताया कि स्कूल में प्रधान पाठक के अलावा 2 शिक्षिकाए भी हैं। जिस दिन शिक्षिकाएं स्कूल नहीं आती उस दिन प्रधान पाठक उनसे छेडख़ानी करते हैं। परिजनों ने शिकायत पर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने जांच की बात अड़ी रही।
प्रभारी थाना चकरभाठा कलीम खान ने कहा कि स्कूल के प्रधान पाठक के खिलाफ छेडख़ानी की शिकायत मिली है। शनिवार को स्कूल जाकर जांच की जाएगी। जांच के बाद मामले में कार्रवाई होगी।
Published on:
29 Sept 2018 04:08 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
