
काफी समय बाद दोबारा बरसे बादल, मिली उमस से राहत, कुछ दिनों तक एेसा होगा मौसम
रायपुर. पिछले एक-दो दिनों से कमजोर पड़ा सिस्टम फिर से प्रदेश में सक्रिय हो गया है। इसके असर से राजधानी रायपुर में दिनभर काले बादल छाए रहे और हल्की-हल्की ठंडी हवाएं चलती रही। कुछ दिनों तक बारिश के थम जाने से राजधानी सहित आसपास के इलाकों में उमस से लोग परेशान थे पर आज बादलों ने दोबारा छत्तीसगढ़ की ओर अपना रूख मोड़ लिया है। आज रायपुर में तेज बारिश हुई। सुबह से ही राजधानी में तेज बादल छाए रहे दोपहर होते- होते कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई।
छत्तीसगढ़ में बारिश ने बरपाया कहर, नदियां उफान पर, आज भी अलर्ट जारी
[typography_font:14pt;" >मौसम विभाग ने पहले ही छत्तीसगढ़ में 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई थी। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक रायपुर में भारी बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल के समीपवर्ती क्षेत्र पर वायु का एक चक्रवाती घेरा बना हुआ है। जिसके कारण प्रदेश में बारिश की बौछारें पड़ीं हैं। इसके अलावा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। राजधानी में एक-दो बार वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के चरम उत्तरी भाग में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल के समीपवर्ती क्षेत्र पर वायु का एक चक्रवाती घेरा बना हुआ है, जो माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग व समीपवर्ती क्षेत्र पर ऊपरी वायु का एक चक्रवाती घेरा बना है, जो माध्य समुद्र तल से 3.6 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। जिसके कारण अगले कुछ दिनों तक छत्तीसगढ़ में एेसा ही मौसम रहने की संभावना जताई जा रही है।
Published on:
17 Sept 2018 01:42 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
