रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देर रात एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भांडा फूटा। इस रैकेट में कोलकाता जैसे बड़े शहर की लड़की शामिल है। रायपुर की एक महिला दलाल के घर पर यह धंधा चल रहा था। बीते कुछ दिनों से महिला के घर पर अंजान लड़के लड़कियों का आना जाना बहुत बढ़ गया था। जिसे देखते हुए कॉलोनी वालों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी करके 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।इस सेक्स रैकेट को चलाने के लिए फेसबुक, वाट्सएप चैट के साथ इंटरनेट कालिंग का भी इस्तेमाल हो रहा था।