6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब Whatsapp पर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं पैन कार्ड व जरुरी दस्तावेज, यह है प्रक्रिया

Whatsapp के बढ़ते उपयोग को देखते हुए सरकार भी कई सुविधाओं को व्हाट्सएप पर दे रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप व्हाट्सएप पर अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस को डाउनलोड कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification
whatsapp_2.jpg

आज दुनियाभर में दो बिलियन से भी ज्यादा लोग व्हाट्सएप यूज़ करते हैं। व्हाट्सएप के आने से हमारे कई काम आसान हो गए हैं। चाहे आप बिज़नेस कर रहे हों या एजुकेशन ले रहे हों हर फील्ड में व्हाट्सएप का काफी ज्यादा यूज़ है। इसके बढ़ते उपयोग को देखते हुए सरकार भी काफी सारी सुविधाएं व्हाट्सएप पर दे रही हैं। इसी कड़ी में हम एक ऐसे ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस को डाउनलोड कर सकते हैं। इन जरुरी दस्तावेजों को whatsapp पर डाउनलोड करना काफी आसान है। यदि आपके पास आधार कार्ड हो तो आप डिजिलॉकर का इस्तेमाल अपने व्हाट्सएप अकाउंट के लिए कर सकते हैं। आप आसानी से MY Govt Helpdesk WhatsApp Chatbot के जरिए अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स को डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं -

प्रोसेस
1) इसके लिए सबसे पहले आपको MY Govt Helpdesk का नंबर 9013151515 को अपने मोबाइल में सेव करना है। इस नंबर को सेव करने के बाद व्हाट्सएप ओपन करके अपने कॉन्टेक्ट लिस्ट को रिफ्रेश करें।

2) इसके बाद My Govt Helpdesk के चैटबैट को ओपन करके Hi का मैसेज भेजें। इस प्रोसेस को करने के बाद आपसे कोविन या डिजी लॉकर में से किसी एक सर्विस को चुनने के लिए कहा जाएगा। यहां आपको DigiLocker के विकल्प का चयन करना है। इस प्रोसेस को करने के बाद Yes के विकल्प का चयन करें।

3) अब चैटबोट आपसे DigiLocker अकाउंट के बारे में पूछेगा। इसके बाद आपको 12 अंकों के आधार नंबर को DigiLocker अकाउंट से लिंक करके ऑथेंटिकेट करना है। अब आपके पास एक ओटीपी आएगा।

4) इसे दर्ज करने के बाद आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हो जाएगा। अब चैटबोट लिस्ट में DigiLocker अकाउंट के साथ लिंक डॉक्यूमेंट दिखने लगेगा। ऐसे में आप यहां से आसानी से अपने जरूरी डॉक्यूमेंट पीडीएफ फाइल में डाउनलोड कर सकेंगे।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग