इस बीच रीना ने जैसे ही दरवाजा खोला, रवि ने उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया। वह लहुलूहान होकर वहीं गिर पड़ी। इसके बाद रवि ने चार माह के बेटे पर भी हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे अभिषेक पर भी उसने हथियार दे मारा, जिससे उसकी हाथ में चोट आई है। इस बीच चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो मौका पाकर आरोपी फरार हो गया। रवि के परिजनों का आरोप है कि रीना इससे पहले भी अभिषेक के साथ बिना बताए गई थी, जिसकी शिकायत इंदौर में की गई थी।