12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुकमा में हुए आइइडी धमाके में जवान शहीद, कवर्धा में आठ लाख की इनामी महिला माओवादी ढेर

सुकमा के फूलबगड़ी थाने से करीब 5-7 किमी दूर केरलापाल के रबड़ीपारा में घात लगाए माओवादियों ने आइइडी विस्फोट कर दिया

2 min read
Google source verification
IED Blast

सुकमा में हुए आइइडी धमाके में जवान शहीद, दूसरी ओर आठ लाख की इनामी महिला माओवादी ढेर

सुकमा. माओवादियों के बिछाए आइइडी की चपेट में आने से शनिवार दोपहर में एक जवान ज्ञानधर प्रधानी शहीद हो गया है, वहीं कमल मंडावी, विरेंद्र नाग, फूलचंद बघेल की हालत घायल हो गए, जो अब खतरे से बाहर हैं।

READ MORE : सुकमा आइइडी अपडेट : नक्सलियों के बिछाए आइइडी के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल जवान हुए शहीद

जानकारी के मुताबिक दो दिन तक सर्चिंग ऑपरेशन करने के बाद शनिवार की दोपहर 12.15 बजेजब डीआरजी के जवान सर्चिंग से वापस कैंप की ओर आ रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ। सुकमा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले डीआरजी की सर्चिंग पार्टी केरलापाल के जंगलों में माओवादियों के मूवमेंट के बाद रवाना हुई थी। शनिवार दोपहर सर्चिंग कर वापसी के दौरान सुकमा के फूलबगड़ी थाने से करीब ५-७ किमी दूर केरलापाल के रबड़ीपारा में घात लगाए माओवादियों ने आइइडी विस्फोट कर दिया, इसमें चार जवान घायल हो गए। घायलों को सुकमा जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान ज्ञानधर प्रधानी ने दम तोड़ दिया। सुकमा एएसपी शलभ सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए ‘पत्रिका’ को बताया कि, आइइडी की चपेट में आने से डीआरजी के ३ जवान घायल हो गए है, वहीं एक जवान ज्ञानधर प्रधानी शहीद हो गए। जवानों को घटनास्थल से रवाना कर दिया गया है।

READ MORE : डेंगू से लड़ते हुए आठ वर्षीय मासूम हार गया जिंदगी, रायपुर के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांसें

कवर्धा. जिले में स्पेशल फोर्स ने आठ लाख के इनामीमहिला माओवादी भीमा उर्फ प्रतिमा को मार गिराया है। माओवादी के पास से दो भरमार बंदूक, जिंदा कारतूस, माओवादी साहित्य सहित अन्य सामग्री मिली है। दुर्ग रेंज के आइजी जीपी सिंह ने शनिवार को बताया कि ३१ अगस्त शुक्रवार शाम ७.३० बजे भोरमदेव थाना अंतर्गत धनडबरा जंगल के पास माओवादी से मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान कुछ माओवादी अंधेरे का फायदा उठा भाग निकले। सर्चिंग के दौरान महिला माओवादी का शव बरामद हुआ। आइजी ने कहा कि इस अभियान में शामिल जवानों को अवार्ड दिया जाएगा।