दोनों संस्थानों के बीच यह सहयोग हमारी जीवंत और उभरती विरासत के आधार पर आगे बढऩे की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस साझेदारी के साथ, हम अपने छात्रों और संकाय सदस्यों के लिए अनेक महत्वपूर्ण अवसर पैदा कर रहे हैं, साथ ही अपनी वैश्विक उपस्थिति को बढ़ा रहे हैं, और एक ऐसे भविष्य का मार्ग आसान कर रहे हैं, जिसमें इनोवेशन और नए अवसरों के लिए भरपूर गुंजाइश है।