एयरपोर्ट पर पिकअप के लिए आने वाली वाहनों को सीधे पार्किंग में भेजकर इसकी एवज में 50 रुपए तक पार्किंग शुल्क वसूल किया जा रहा है। वहीं आधे घंटे का 40 से 60 रुपए लिए जा रहे हैं। जबकि बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों को एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन तक जाने की इजाजत है। लेकिन, अधिकांश वाहनों को रोका जा रहा है। जबकि रायपुर एयरपोर्ट पर रोज 64 फ्लाइटों का आवागमन होता है। प्रत्येक फ्लाइट के पीछे गाड़ियों की संख्या औसतन 75 मान लें और इनमें से केवल 25 फीसदी गाड़ियों को ही पार्किंग में भेजने का आंकलन करने पर रोजाना 30 हजार से ज्यादा अवैध वसूली का आंकड़ा निकलकर सामने आता है।