CG Electricity News: इस अवसर पर एसके कटियार ने जनरेशन कंपनी के मुख्यालय एवं संयंत्र के अधिकारियों को साइबर सुरक्षा के लिए पॉलिसी गाइडलाइन का पालन करने के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक तकनीकों के बढ़ते उपयोगिता के साथ.साथ साइबर खतरे, डाटा सिस्टम को हानिकारक वायरस से बचने के लिए हमें जागरूक रहना होगा। इस कार्य के लिए कटियार ने ईडी ओएंडएम एमएस कंवर, आईटी सेल के अतिरिक्त मुख्य अभियंता नलिनी खाण्डे, अधीक्षण अभियंता एमके नायक, कार्यपालन अभियंता अमिता बारा, सहायक अभियंता महेंद्र देवांगन और पूरी टीम को बधाई दी।