1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अकेले पोस्टमार्टम कराने पहुंची गर्भवती महिला भुगत रही है प्यार करने की सजा, पति की मौत के बाद परिवार वालों ने ठुकराया

शादी के बाद दोनों भिलाई में रहने लगे। हालही में एक सड़क दुर्घटना में नौशाद आलम की मौत हो गयी। पति की मौत के बाद जब महिला अपने ससुराल पहुंची तो उन्होंने उसे अपनाने से इंकार कर दिया। प्रेम विवाह के कारण उसके घर वाले पहले से उससे रिश्ता तोड़ चुके हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 22 Nov 2019, 5:59 PM IST

pregnent_women.jpg

रायपुर. प्यार करने वालों पर सितम करने की सदियों पुरानी रिवायत जारी है। ऐसा ही एक मामला राजधानी में भी सामने आया है जहाँ एक युवती को उसके प्रेमी के परिवार वालों ने शादी के बाद पति की मौत के बाद अपनाने से इंकार कर दिया। पीड़िता 8 माह की गर्भवती है।

लाश पर लगा दिया 30 हजार का जुर्माना, सड़क हादसे में हो गयी थी मौत

जानकारी के अनुसार बिहार की रहने वाले नौसाद आलम भिलाई में ही किसी निजी कंपनी में काम करता था। यही की एक लड़की से उसको प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने आपसी सहमति से शादी कर ली। इस बात की जानकारी दोनों ने परिवारवालों को नहीं दी थी।

9th की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वैन चालक ने घूमने का लालच दे साथियों संग किया दुष्कर्म

शादी के बाद दोनों भिलाई में रहने लगे। हालही में एक सड़क दुर्घटना में नौशाद आलम की मौत हो गयी। पति की मौत के बाद जब महिला अपने ससुराल पहुंची तो उन्होंने उसे अपनाने से इंकार कर दिया। प्रेम विवाह के कारण उसके घर वाले पहले से उससे रिश्ता तोड़ चुके हैं।

बलात्कार के आरोपी डॉक्टर पर मेहरबान है जिला अस्पताल, सगी भांजी के साथ किया था दुष्कर्म

अब महिला पूरी तरह से अकेली हो गयी है। उसके रहने और खाने तक की कोई व्यवस्था नहीं है। महिला 8 माह से गर्भवती है। महिला पति के शव का पोस्टमार्टम कराने भिलाई से रायपुर आई है।

ये भी पढ़ें: आखिर मुहब्बत की जंग जीत ही गयी अंजलि, पति से मिलकर बोली- बस पिता भी आशीर्वाद देकर अपना लें