CG Education News: रायपुर। प्रदेश की शैक्षणिक संस्थाओं में व्यावसायिक पाठ्यक्रम पढ़ने वाले छात्रों को अब शिक्षा लेने के लिए पूर्व सत्र से 5 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क देना होगा। प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति के निर्देश के बाद शैक्षणिक संस्थाओं ने शुल्क 5 प्रतिशत बढ़ा दिया है। अब नर्सिंग, इंजीनियरिंग, पीएचडी, बीएएमएस, बीएड, बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और एमबीए पढ़ने के लिए छात्रों को जेब ढीली करनी पड़ेगी।