स्टेडियम के अंदर खाने-पीने की चीजों का रेट सीएससीएस ने निर्धारित कर दिया है। समोसा 2 नग, बर्गर एक नग, सेंडविच, पॉपकार्न 50 रुपए में, कचौड़ी 2 नग 40 रुपए, 250मिली पानी बोतल 10 रुपए में, पिज्जा व वेफरर्स एमआरपी पर, रोल्स 80 रुपए, स्वीटकार्न 50 रुपए, बिरयानी 150 रुपए, राजमा-चावल 100 रुपए और छोले-चावल 100 रुपए प्रति प्लेट में बेचे जाएंगे।