8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

6 साल की मासूम से हैवानियत… बच्ची को किडनैप कर किया रेप, आरोपी को उम्रकैद की सजा

Crime News : जिले के एर्राबोर पोटाकेबिन में 6 वर्षीय बालिका के साथ हुए दुष्कर्म मामले पर दंतेवाड़ा न्यायालय ने आरोपी को मरते दम तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुकमा

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 23 Nov 2023, 2:15 PM IST

6 साल की मासूम से हैवानियत... बच्ची को किडनैप कर किया रेप

6 साल की मासूम से हैवानियत... बच्ची को किडनैप कर किया रेप

सुकमा। Rape Case : जिले के एर्राबोर पोटाकेबिन में 6 वर्षीय बालिका के साथ हुए दुष्कर्म मामले पर दंतेवाड़ा न्यायालय ने आरोपी को मरते दम तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। ज्ञात हो कि दो माह पूर्व जिले के एर्राबोर थाना में एक नाबालिग बालिका 6 वर्ष के साथ पोटाकेबिन आवासीय परिसर में अभियुक्त माड़वी हिड़मा के द्वारा उसका व्यपहरण कर उसके साथ बलात्कार का अपराध किया गया था।

यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : सत्ता की गद्दी किसके हाथ ?... लाखों की शर्तें लगा रहे लोग, इनकी जीत का कर रहे दावा

जिसके संबंध में थाना एर्राबोर के द्वारा जांच कर करने के पश्चात न्यायालय के समक्ष अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया था। अभियोजन पक्ष के द्वारा अपने पक्ष समर्थन में 13 साक्षियों का परीक्षण न्यायालय के समक्ष कराया गया था। न्यायालय के द्वारा सुनवाई करते हुए उक्त घटना में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

यह भी पढ़ें : DRG के जवान को जान से मारने की कोशिश... अबुझमाड़ के साप्ताहिक बाजार में दिनदहाड़े हुआ अटैक

बिजली करंट लगने से युवक की हुई मौत

कांकेर। बडेझाड़कट्टा के धान खेत के पास एक युवक को करंट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बड़गांव थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी कमल पाल ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसके गांव के ही मृतक सोहन ध्रुव पिता मनीराम उम्र 33 वर्ष के मृत्यु होने के संबंध में जांच पर 14 नवंबर को तीरथ साहू के हारर्वेटर गाड़ी क्रमांक सीजी 06 जीएस 7851 में हेल्पर के काम के लिए गया था। उक्त हारर्वेस्टर के चालक आरोपी ने शाम करीब 3 बजे मृतक हारर्वेस्टर में बैठा था।

चालक धान काटकर दूसरे जमीन में गाड़ी को पार कर रहा था,जमीन मेड़ पार करते समय चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक एवं उतावले पन से हारवेस्टर वाहन को मेड़ में चढ़ा दिया,जिससे गाड़ी के पीछे साईड में बिजली का 11 केव्ही मेन लाईन तार लग गया, मृतक जैसे ही एक पैर को जमीन पर रखा बिजली का करेंट लगने से हारर्वेस्टर वाहन से गिर गया,जहां पर उसकी मौत हो गई। आरोपी थानसिंह साहू के खिलाफ अपराध पंजीबद्व किया गया है।