विधानसभा चुनाव की मतगणना के दिन नजदीक है। इसके साथ ही नगर परिक्षेत्र में सट्टे का धंधा जोर पकड़ने लगा है। पार्टी के समर्थकों द्वारा न केवल प्रत्याशियों की हार जीत पर लाखों की शर्तें लग रही है, बल्कि कई लोगों ने प्रत्याशियों की लीड पर भी का सट्टा लगाया है। जानकारी के मुताबिक सबसे अधिक सट्टा शहरों में लगाए जा रहें हैं।