
Indian Railway में 409 पदों पर निकली वैकेंसी, एेसे होगा सेलेक्शन
रायपुर . अगर आप भारतीय रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर। दरअसल, उत्तर रेलवे एेसे युवाओं को मौका दे रही है जो भारतीय रेलवे में भविष्य संवारना चाहते हैं। उत्तर रेलवे ने युवाओं के लिए स्टेशन सुपरिंटेंडेंट, स्टेशन मास्टर, ट्रेन क्लर्क, पॉइंट्समैन और शंटिंग मास्टर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।
उत्तर रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी करके स्टेशन सुपरिंटेंडेंट, स्टेशन मास्टर, ट्रेन क्लर्क, पॉइंट्समैन और शंटिंग मास्टर पदों के 409 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 14 मई, 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता : उत्तर रेलवे में विभिन्न पदों पर आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग तय किए गए हैं।
रिक्त पदों की संख्या : 409
रिक्त पदों के नाम :
1- स्टेशन सुपरिन्टेन्डेन्ट (Station Superintendent)
2- स्टेशन मास्टर (Station Master)
3- ट्रेन क्लर्क (Train Clerk)
4- पॉइंट्समैन (Pointsman)
5- शंटिंग मास्टर (Shunting Master)
आवेदन की अंतिम तिथि : इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 14 मई, 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा : इस सरकारी नौकरी के लिए उम्मीदवार की आयु 62 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग आयु में छूट के लिए उत्तर रेलवे द्वारा नोटिफिकेशन देखें।
चयन प्रक्रिया : इस सरकारी नौकरी के लिए मेरिट के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन होगा।
एेसे करें आवेदन : इस सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। अभ्यर्थियों को आवेदन फार्म के साथ समस्त प्रमाण पत्रों को संलग्न कर आवेदन करना होगा। अभ्यर्थियों को आवेदन व नोटिफिकेशन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
Published on:
23 Apr 2018 08:26 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
