
TMC MP Insult Vice President Jagdeep Dhankar : संसद में उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ की टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा नकल उतारने और इसका वीडियो राहुल गांधी द्वारा बनाए जाने पर भाजपा लगातार हमलावर है। इस मामले में अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा है, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष के नेता उपराष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद का सार्वजनिक रूप से मजाक उड़ा रहे हैं। देश के संविधान और संसदीय परंपराओं का अपमान विपक्ष की संकीर्ण मानसिकता प्रदर्शित करता है। विपक्ष ने एक बार फिर भारत की जनता को निराश कर देश का सिर शर्म से झुका दिया है।
Published on:
21 Dec 2023 04:13 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
