रायपुर। देश में बढ़ते बेरोजगारी का फायदा ठग और चालाक उठा रहे है।ये ठग नकली वेबसाइट के माध्यम से फर्जी भर्ती निकाल कर लोगो को इसका लिंक भेज रहे हैं और उनसे पैसा लूटने की कोशिश कर रहे है।छत्तीसगढ़ में भी एक ऐसा केस सामने आया है जिसमे जेल प्रहरी के रूप में कैरियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका..,जेल विभाग में बंपर भर्ती..., 10वीं-12वीं पास के लिए जेल प्रहरी के 45 सौ पदों में भर्ती...,जैसे आकर्षक टैग लाइन के जरिए इंटरनेट पर लोगो को भ्रमित कर रहे हैं।