7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: जोगी कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की 6वीं सूची, ये है इनके नाम

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने उम्मीदवारों की 6वीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में जनता कांग्रेस ने 7 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
election 2018

कोर कमेटी सदस्य चंद्रिका साहू ने छोड़ा जोगी का साथ, लगाए ये गंभीर आरोप

रायपुर. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने उम्मीदवारों की 6वीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में जनता कांग्रेस ने 7 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी सूची में बसना से त्रिलोचन, आरंग से संजय चेलक, राजिम से रोहित साहू, चित्रकोट से टंकेश्वर भारद्वाज, धरमजयगढ़ से नवल राठिया, रामपुर से फूलसिंह राठिया, सीतापुर से मुन्ना टोप्पो को उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अब्दुल हमीद हयात ने बताया कि पार्टी ने अब तक कुल 45 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है। बतादें कि विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने बहुजन समाज पार्टी व सीपीआई के साथ गठबंधन किया है। गठबंधन के तहत जोगी कांग्रेस 55 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि बसपा 33 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। वहीं सीपीआई दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

जोगी कांग्रेस ने अब तक 45 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। अब्दुल हमीद हयात ने कहा कि पार्टी शेष 10 सीटों पर जल्द ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। बता दें कि 90 विधानसभा सीट वाली छत्तीसगढ़ में दो चरणों 12 नवंबर और 20 नवंबर को चुनाव होने हैं और रिजल्ट 11 दिसंबर को आएंगे।

6वीं सूची में 7 प्रत्याशियों के नाम घोषित
बसना- त्रिलोचन
आरंग- संजय चेलक
राजिम- रोहित साहू
चित्रकोट- टंकेश्वर भारद्वाज
धरमजयगढ़- नवल राठिया
रामपुर- फूलसिंह राठिया
सीतापुर- मुन्ना टोप्पो