
मंत्री के अश्लील सीडी बनाने के मामले में पत्रकार विनोद वर्मा अरेस्ट, कांग्रेसी नेता के हैं रिश्तेदार
रायपुर . सीडी बनाकर ब्लैकमेल करने और रंगदारी वसूलने के आरोप के तहत गिरफ्तार होकर कुछ ही घंटों में रिहा हुए पत्रकार विनोद वर्मा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के संबंधी हैं। बताया जा रहा है कि बघेल के सोशल मीडिया के प्रोफाइल को विनोद वर्मा हैंडल करते हैं।
विनोद वर्मा की गिरफ्तारी रायपुर में उनके खिलाफ की गई शिकायत के बाद हुई। छत्तीसगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को बताया कि प्रकाश बजाज नाम के शख्स ने रायपुर के पंडरी थाना में उनके खिलाफ एफआईआर कराई है। पुलिस ने बताया कि यह एफआईआर गुरुवार दोपहर को कराई गई थी।
पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने विनोद वर्मा के घर से करीब 500 सीडी बरामद की है। इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ क्राइम ब्रांच की टीम को गाजियाबाद रवाना किया गया है।
विनोद वर्मा के बचाव में कूदते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने रमन सिंह सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि वर्मा की गिरफ्तारी इसलिए हुई क्योंकि उनके पास प्रदेश एक रसूखदार मंत्री की सीडी थी। इस सीडी में मंत्री एक लड़की के साथ आपत्तिजनक अवस्था में नजर आ रहे थे। बघेल ने आरोप लगाया कि यह सीडी सबके पास थी, ऐसे में विनोद वर्मा की गिरफ्तारी निंदनीय है।
जानकारी के मुताबिक पत्रकार विनोद वर्मा को शुक्रवार सुबह लगभग 4 बजे छत्तीसगढ़ पुलिस ने उनके गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित आवास से गिरफ़्तार किया। विनोद वर्मा से करीब 5 घंटे तक इंदिरापुरम थाने में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि उन पर ब्लैकमेलिंग, रंगदारी वसूलने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। बता दें कि विनोद वर्मा कई प्रमुख मीडिया कंपनियों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके साथ ही वो एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के सदस्य रह चुके हैं।
Updated on:
27 Oct 2017 01:46 pm
Published on:
27 Oct 2017 12:36 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
