
प्रदेश के तीन होनहार दोस्तों की जिद थी कि अलग करेंगे करके रहेंगे जिन सपनों को पूरा करने के लिए हम सोना ही छोड़ दे वो सपने जरूर पूरे होते हैं और राजधानी के रविकर कुमार का म्यूजिक प्रेम तो देखो कि उन्होंने अपने सपने के लिए पढ़ाई ही छोड़ दी। पहले तो रविकर ने यूट्यूब पर गाना शुरू किया और राजधानी हि नही पूरे प्रदेश में यूट्यूब सिंगर के नाम से फेमस हुए। रविकर यहीं नही रुके म्यूजिक पर और दक्षता हासिल करने के लिए चंडीगढ़ जा कर म्यूजिक कम्पोज करना सीखा और फिर वापस रायपुर आकर तकरीबन १५० से ज्याद गाने कम्पोज किए और गाए भी जिन्हे यूट्यूब पर अपलोड किया जिनमें से लगभग २५ से ज्यादा गानो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। और अब बॉलीवुड की फिल्म 'द विंडोÓ में उनको एक साथ तीन गानों को गाने का चांस मिल गया। गाने के लिए रविकर का जी म्यूजिक कम्पनी से करार हुआ। फिल्म 'द विंडोÓअभी २७ ऑक्टूबर को रिलीज हो रही है।
इत्तू सि उमर में पाया मुकाम तो डर भी लग रहा
दरअसल रविकुमार अभी मात्र १८ वर्ष के हि हैं और इस साल अभी १२वी की पढ़ाई प्राइवेट कर रहे हैं। रायपुर के ही श्रीराम संगीत विद्यालय में पांचवीं कक्षा से शुरुआत की थी और १२वी पास करने से पहले ही कद से ज्यादा मुकाम हासिल किया तो डरे हुए भी हैं। रविकर का कहना है कि इतनी कम उमर में मिली सफलता से डरा हुआ भी हूं लेकिन खुद पर भरोसा भी है कि मम्मी पापा से मिले संस्कारों का सुरक्षा कवच मुझे हर बुरी आदत से बचाए गा।
किराये के दो कमरों का घर जहां रियाज भी नहीं कर पाते
राविकर कुमार मिडिलक्लास फैमली से विलॉंग करते हैं राजधनी के बजरंग नगर में पांच लोगों का परिवार किराये के दो कमरे के मकान में रहते हैं। पिता जी प्राइवेट जॉब करते हैं और मम्मी हाउसवाइफ हैं।
दोस्तों के सहयोग के बिना मुम्बई पहुचना मुश्किल था
रविकुमार के दो दोस्त रायपुर के राहुल (रिस्की)और बिलासपुर के अनुराग जेम्स (एजे) हैं इन तीनो की तिकड़ी ने मिल कर काम किया और क्या कमाल का काम किया। काम की शुरुआत रविकर ने अकेले हि की फिर साथ मिला दोनो दोस्तों का जो अभी तक कायम है और आगे भी कायम रहेगा।
Published on:
23 Oct 2017 07:23 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
