जूडा ने अब 1 अगस्त से बेमुद्दत हड़ताल पर जाने की बात कही है। इसके लिए अभी से काली पट्टी लगाकर काम करते हुए सरकार की वादाखिलाफी का (Raipur News) विरोध शुरू कर दिया है। जूडा के अध्यक्ष डॉ. मनु प्रताप सिंह, जनरल सेक्रेटरी डॉ. योगेश्वर स्वर्णकार ने बताया कि सीएम, डिप्टी सीएम, स्वास्थ्य मंत्री, सचिव, संचालक और आयुक्त चिकित्सा शिक्षा को पत्र लिखकर हड़ताल पर जाने की सूचना दे दी है।