छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर संभाग में कोरिया नाम जिला है जो की ब्रिटिश शासन के दौरान एक रियासत हुआ करती थी। कोरिया अपनी सुंदरता और खनिज सम्पदा के लिए जाना जाता है। 1 नवंबर, 2000 को छत्तीसगढ़ के नए राज्य के गठन के बाद, कोरिया को नए राज्य का हिस्सा बनाया गया। यहां मौजूद घने जंगलों में वन्यजीव से भरा पड़ा है। जिले का क्षेत्रफल 5977 वर्ग किमी है, जिसमें से 59.9 फीसदी वन क्षेत्र है। कोरिया जिले की खास बात यह भी कि यहां पूरे साल तापमान नार्मल रहता है।