ट्रेन नंबर 08530 विशाखपट्टनम से 9, 16 व 23 जनवरी तथा 06, 20 व 27 फरवरी यानी प्रत्येक गुरुवार को शाम 5.35 बजे रवाना होकर दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह 04.55 बजे रायपुर और उसलापुर स्टेशन से होकर कटनी के रास्ते चलेगी। इसी तरह पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से 11, 18 व 25 जनवरी, 08 व 22 फरवरी तथा 01 मार्च यानी प्रत्येक शनिवार को विशाखापट्टनम के लिए चलेगी। इस ट्रेन में 01 एसएलआरडी, 04 सामान्य, 08 शयनयान, 02 एसीथ्री इकोनॉमिक, 04 एसी टू तथा 01 जनरेटर कार सहित 20 एलएचबी कोच रहेगा। दूसरी ट्रेन नंबर 08562/08561 विशाखपट्टनम-गोरखपुर कुंभ स्पेशल के नाम से चलेगी। यह ट्रेन विशाखपट्टनम से 05 व 19 जनवरी तथा 16 फरवरी रविवार के दिन रात 10.20 बजे रवाना होकर दूसरे दिन दोपहर 1.55 बजे रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया स्टेशन से होकर गोरखपुर पहुंचेगी और इसी रास्ते से ट्रेन नंबर 08561 गोरखपुर-विशाखपट्टनम के लिए 08 व 22 जनवरी तथा 19 फरवरी यानी बुधवार को चलेगी। इस ट्रेन में 01 एसएलआरडी, 04 सामान्य, 08 शयनयान, 02 एसीथ्री इकोनॉमिक, 04 एसी टू तथा 01 जनरेटर कार सहित 20 एलएचबी कोच है।