इस दौरान वह असंतुलित होकर नीचे जमीन पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. गिरने की आवाज आने पर आसपास के लोग वहां मौके पर पहंुचे तो उसकी सांस चल रही थी. आनन-फानन में उसे तत्काल कोरबा अस्पताल के लिए रवाना किया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
यह भी पढ़ें: गुफाओं की नगरी बस्तर: कहा जाता है भगवान राम ने बिताया था इन गुफाओं में वक्त
जानकारी के मुताबिक मृतक ने सेफ्टी बेल्ट पहना हुआ था. फिर भी ये हादसा कैसे हुआ इसकी जांच पुलिस कर रही है. जब महावीर सिंह दिर तो तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया पर ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा.