रायपुर. दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी भी कमजोर है। इधर, शहर में सोमवार की दोपहर से शाम तक लोकल सिस्टम बनने से हल्की बारिश हुई। इससे गर्मी और उमस से परेशान शहरवासियों को राहत मिली। उधर, मानसून फिर से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ है। अब फिर से इसके आगे बढऩे की प्रबल संभावना बनी हुई है। कहीं तेज बारिश तो कहीं पर हल्की बारिश हुई। कुल मिलाकर शहर में मौसम के मिजाज बदलने से शाम को उसम से निजात मिली।