
थल और वायु सेना के लिए भर्ती रैली शुरू, इस दिन तक कर सकतें है आवेदन
रायपुर . देश के बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका है। देश की सेवा और रक्षा के लिए योग्य युवा सेना भर्ती में भाग ले सकते हैं।आपको बता दें वर्त्तमान में थल और वायु सेना की भर्ती रैली आगामी कुछ दिनों में होने वाली है। थल सेना की भर्ती रैली मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित खेल परिसर एरीना में आगामी 20 से 30 नवम्बर तक होगी। यह भर्ती सिपाही वर्ग के डी फॉर्मा के रिक्तों पर की जायेगी।
रैली में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों के योग्य युवा सेना की वेबसाईट के माध्यम से 4 नवम्बर 2019 तक ऑनलाईन पंजीयन कराके इस भर्ती रैली में भाग ले सकते है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर के उप संचालक ए.ओ. लारी ने बताया कि भर्ती रैली में आवेदक द्वारा ऑनलाईन पंजीयन किए जाने के बाद 5 से 19 नवम्बर तक प्रवेश पत्र की प्राप्ति वेबसाइट अथवा आवेदक अपने ईमेल एडे्रस से प्रिंट ऑउट के माध्यम से ले सकते है।
वायुसेना की भर्ती रैली धमतरी में, 6 अक्टूबर से नि:शुल्क प्रशिक्षण- कोचिंग
थल सेना भर्ती साथ - साथ वायुसेना द्वारा भी 16 अक्टूबर को धमतरी जिले के बाबू पंढरी राव कृदत्त स्टेडियम में भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर द्वारा जिले के युवाओं के लिए 6 अक्टूबर से 10 दिवसीय नि:शुल्क गैर आवासीय प्रशिक्षण-कोचिंग का आयोजन भी किया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण कोचिंग प्राप्त करने के इच्छुक आवेदक 5 अक्टूबर तक अपना आवेदन रोजगार कार्यालय रायपुर, राजभवन के पास, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में स्थापित हेल्प डेस्क से भी संपर्क किया जा सकता है।
Click & Read More Chhattisgarh News.
Updated on:
3 Oct 2019, 9:37 PM IST
Published on:
3 Oct 2019, 9:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.