सभी चार आरोपियों को माननीय विशेष न्यायालय (पीएमएलए) के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय ने सभी चार आरोपियों को 14 दिनों की अवधि के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया है। ईडी, अहमदाबाद ने शैलेश बाबूलाल भट्ट को 13.08.2024 को पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत 2091 बिटकॉइन, 11000 लाइटकॉइन और 14.50 करोड़ रुपये नकद की जबरन वसूली के संबंध में चल रही धन शोधन जाँच में गिरफ्तार किया है, जिसकी कुल कीमत वर्तमान में लगभग 1232.50 करोड़ रुपए है।