मामले में ब्यूरो ने पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ के बाद यह जानकारी प्राप्त हुई। पहले भी इस मामले में 100 से अधिक मोबाइल, लैपटॉप और 500 से अधिक सिम कार्ड जब्त किए जा चुके थे। आरोपियों की निशानदेही पर ब्यूरो की टीमों ने रोहतास (बिहार) और भिलाई में छापेमारी की। छापेमारी में 1500 सिम कार्ड और 50 कीपैड मोबाइल फोन जब्त किए गए।