26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / मैनेजमेंट को बनाया कॅरियर और इसे लाइफ में फॉलो कर जीता ब्यूटी अवॉर्ड

मैनेजमेंट को बनाया कॅरियर और इसे लाइफ में फॉलो कर जीता ब्यूटी अवॉर्ड

सिटी की सुरभि बनीं मिसेस एलिगेंस टूरिज्म क्वीन इंटरनेशनल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

ताबीर हुसैन

•

Updated: 11 Dec 2019, 12:13 AM IST

मैनेजमेंट को बनाया कॅरियर और इसे लाइफ में फॉलो कर जीता ब्यूटी अवॉर्ड

मैनेजमेंट को बनाया कॅरियर और इसे लाइफ में फॉलो कर जीता ब्यूटी अवॉर्ड

रायपुर। भारत को डिफाइन कीजिए ? इसके जवाब में छिपा था मिसेस एलिगेंस टूरिज्म क्वीन इंटरनेशनल का अवॉर्ड। सिटी की सुरभि तिवारी ने 29 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक थाईलैंड में हुई प्रतियोगिता में पार्टिसिपेट किया और विनर भी बनीं। फिनाले में 21 देश की सुंदरियां शामिल हुईं थीं। जिसमें सुरभि ने भारत को रिप्रजेंट किया। ब्राह्मण पारा निवासी सुरभि शादी के बाद नोएडा शिफ्ट हो गईं। वे वहां एक हॉस्पिटल में एचआर हैं। उन्होंने बताया कि ब्यूटी पेजेंट की इच्छा शुरू से रही। बेटा छोटा होने की वजह से मैं पार्टिसिपेट नहीं कर पा रही थी। सितम्बर में चेन्नई में मिसेस इंडिया कॉम्पीटिशन से मैंने शुरुआत की। पहली कोशिश में ही रनरअप बनीं। वहां से मुझे थाईलैंड के लिए सलेक्शन हो गया।

वेदों और योगा का देश है भारत

भारत को डिफाइन करते हुए सुरभि ने बताया कि भारत देश है वेदों का। योगा का। कामसूत्रा का। आर्ट, कल्चर, एजुकेशन और साइंटिस्ट का। यहां का कल्चर कलरफुल है। जिसमें बिंदी, चूड़ी, बाली और बॉलीवुड की अपनी खास जगह है।

मिल चुका है बेस्ट स्टूडेंट का अवॉर्ड
सुरभि ने टैलेंट राउंड ओडिसी एवं नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में कथक डांस का प्रदर्शन किया। वे सिंगिंग, डांस और भाषण में पारंगत रही हैं। 8वीं बोर्ड में सुरभि ने कोरबा जिले में प्रथम स्थान कर स्वर्ण पदक जीता था। हायर सेकंडरी की पढाई सुरभि ने होली क्रॉस हायर सेकेंडरी स्कूल पेंशन बाड़ा से की थी। सुरभि ने हॉस्पिटल एवं हेल्थ मैनेजमेंट में प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ हेल्थ मैनेजमेंट एवं रिसर्च से एमबीए की उपाधि ली है। रीजनल कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन भोपाल में श्रेष्ठ विद्यार्थी के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार 2006 में प्राप्त हो चुका है। हसबैंड अभिषेक तिवारी एक नेशनल ब्रांड डायरेक्टर और फैशन-लाइफस्टाइल कोच हैं। अभनपुर तहसील के भुरका निवासी सुरभि का विवाह तामसिवनी में हुआ है।