1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मरार पटेल समाज का शिक्षा पर जोर, कार्यकारिणी ने ली शपथ

Raipur News: समाज की 105 लोगों की बड़ी कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह ऐसा मेहनतकश समाज हैं, जहां महिला, पुरुष में बहुत पहले से समानता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 18 Jun 2023, 11:02 AM IST

Marar Patel community's emphasis on education, executive took oath

कार्यकारिणी ने ली शपथ

Chhattisgarh News: रायपुर। सब्जी-भाजी, खेती-किसानी में अग्रणी कोसरिया मरार-पटेल समाज अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। समाज की 105 लोगों की बड़ी कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह ऐसा मेहनतकश समाज हैं, जहां महिला, पुरुष में बहुत पहले से समानता है। अब शिक्षा, रोजगार, समाज सुधार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी समाज के लोगों पर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बहुत से अन्य समाजों में पर्दा प्रथा जैसी कुरीतियां हैं, परंतु मरार समाज में ऐसा नहीं है। राजधानी के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ कोसरिया मरार-पटेल समाज के लोग जुटे थे। समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री बघेल शामिल हुए और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ज्योतिबा फुले समाज के गौरव थे, जिन्होंने सबसे पहले शिक्षा ज्योति जलाई। आज किसी भी समाज की प्रगति के लिए शिक्षा जरूरी है। इस समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाजहित, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने की बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

यह भी पढ़े: सीसीटीवी कैमरा लगाने वाले ने सट्टे के खाईवाल से कराई लाखों की चोरी, छह आरोपी पकड़े गए

सामाजिक नीतियों और जिम्मेदारियों की शपथ दिलाई

मुख्यमंत्री ने समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सामाजिक नीतियों, जिम्मेदारियों के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोसरिया मरार पटेल समाज के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र नायक पटेल ने की। इस अवसर पर खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, शाकम्भरी बोर्ड के सदस्य पवन पटेल, नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील पटेल सहित श्री राजेन्द्र प्रसाद पटेल, श्री विद्याभूषण शुक्ल एवं समाज के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।

पिछड़ा वर्ग के बच्चों को छात्रावास सुविधा

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष के बजट में सभी संभागीय मुख्यालयों में पिछड़ा वर्ग के बच्चों के लिए 100-100 सीटर छात्रावास का प्रावधान किया है। ताकि हमारे बच्चे जो रायपुर, बिलासपुर आकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो उनको सुविधा हो। छत्तीसगढ़ में कोल्ड चैन की जरूरत है। ताकि हमारी सब्जियां जल्दी खराब न हो और उत्पादकों को ज्यादा कीमत मिले। इस दिशा में कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़े: तगड़ा इंतजाम: सीएम हाउस का घेराव रोकने सड़क खोदकर बैरिकेडिंग की तैयारी