1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीसीटीवी कैमरा लगाने वाले ने सट्टे के खाईवाल से कराई लाखों की चोरी, छह आरोपी पकड़े गए

Raipur Crime News: तेलीबांधा इलाके में जमीन कारोबारी के ऑफिस में लाखों की चोरी करने के मामले में पुलिस ने क्रिकेट सट्टा के बड़े खाईवाल सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 18 Jun 2023, 10:47 AM IST

Theft of lakhs was done by the speculator, six arrested

छह आरोपी पकड़े गए

Chhattisgarh News: रायपुर। तेलीबांधा इलाके में जमीन कारोबारी के ऑफिस में लाखों की चोरी करने के मामले में पुलिस ने क्रिकेट सट्टा के बड़े खाईवाल सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऑफिस में कैमरा लगाने वाले ने ही हिस्ट्रीशीटर को ऑफिस में रोज बड़ी रकम का लेन-देन होने की पूरी जानकारी दी। इसके बाद हिस्ट्रीशीटर ने नागपुर व अन्य जगह से लड़के बुलाकर चोरी कराई थी।

हिस्ट्रीशीटर पर लाखों का कर्ज है। उसने एक हवलदार से भी 10 लाख रुपए ब्याज में कर्ज ले रखा है। खुलासा होने पर विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के मुताबिक जलविहार कॉलोनी में तुषार मिरानी का जमीन खरीदी-बिक्री का कारोबार है। उसके ऑफिस से 11-12 जून की रात अज्ञात लोगों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर 9 लाख 85 हजार रुपए चुरा लिया था। जांच में ऑफिस में सीसीटीवी लगाने वाले अमलीडीह निवासी हरीश संगतानी पर शक हुआ। उसे पकड़कर पूछताछ की गई, तो ईरानी डेरा में क्रिकेट सट्टा चलाने वाले मेहंदी हसन के शामिल होने का खुलासा हुआ। पुलिस ने मेहंदी और उसके साथी नागपुर के अल्तमस साजिद, मौदहापारा के अमीन अली, ईरानी डेरा के जाहिद ईरानी, सड्ढू निवासी शैलेंद्र ङ्क्षसह उर्फ सैम को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े: CG Petrol Price Today: प्रदेश में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज क्या हैं आपके शहर का लेटेस्ट रेट..

हवलदार से लिया है 10 लाख उधार

मेहंदी लंबे समय से क्रिकेट सट्टा चला रहा है। आईपीएल सीजन में भी जमकर सट्टा चलाया। सूत्रों के मुताबिक सिविल लाइन इलाके के एक हवलदार ने मेहंदी को 10 लाख रुपए ब्याज में उधार दिया है। मेहंदी की गिरफ्तारी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ, तो पुलिस के बड़े अफसर भी दंग रह गए। आखिर एक हवलदार के पास इतनी राशि आई कहां से? और एक हिस्ट्रीशीटर और सट्टे के खाईवाल को इतनी बड़ी राशि उधार में कैसे दे दिया? चर्चा है कि हवलदार ने ब्याज कमाने के लिए अपने पैसे उसे दे रखा था।

ऐसे हुई प्लानिंग

हरीश ने ऑफिस में सीसीटीवी कैमरा लगाया था और उसका मेंटेंनेस भी देखता था। वहां 18 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और रोज लाखों रुपए का लेन-देन होता था। इसकी जानकारी हरीश ने मेहंदी को दी। इसके बाद मेहंदी के घर जाहिद, अल्तमस, अमीन, शैलेंद्र मिले और चोरी की प्लाङ्क्षनग की। इसके बाद चोरी करके सभी फरार हो गए।

यह भी पढ़े: तगड़ा इंतजाम: सीएम हाउस का घेराव रोकने सड़क खोदकर बैरिकेडिंग की तैयारी

आरोपियों के पास से 4 लाख 50 हजार, बाइक और 6 मोबाइल बरामद हुए हैं। मेहंदी के खिलाफ हत्या की कोशिश, आम्र्स एक्ट, जुआ एक्ट आदि के मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से सट्टे का कारोबार कर रहा है। अचानक चोरी के मामले में पकड़े जाने से कई तरह की चर्चा है। जाहिद और अमीन का भी अपराधिक रिकार्ड है। पुलिस ने आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 450 और 436 के तहत भी अपराध दर्ज किया है।

18 सीसीटीवी कैमरे, नोट गिनने की मशीन

तुषार के कामकाज को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जाता है कि उसके ऑफिस में 18 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और नोट गिनने की एक बड़ी मशीन भी है। कैमरों के मेंटेनेंस के लिए हरीश वहां आता-जाता था। इस दौरान वह रोज लाखों रुपए का लेन-देन होता था। आमतौर पर प्रापर्टी डीङ्क्षलग के काम में इतने पैसे रोज नहीं आते।

यह भी पढ़े:फांसी के फंदे पर झूलते मिली लड़का-लड़की की लाश, देख कर गांव वाले बोले- ये तो रिश्ते में...