दिनांक 4 जून 2023 रविवार को कबीर जयन्ती के पावन अवसर पर किसी भी दुकान में मांस-मटन विक्रय करते पाये जाने पर मांस- मटन जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जावेगी। (Raipur Breaking News) दिनांक 4 जून 2023 रविवार को कबीर जयन्ती के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम रायपुर के समस्त जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस- मटन के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और (CG Breaking News) इस हेतु अपने - अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों में सतत निरन्तर पर्यवेक्षण करेंगे।