25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंत्रालय कर्मचारियों ने कहा – कबूतर जैसा फ्लैट, पत्नी-बच्चों का घुट रहा दम

कर्मचारियों का कहना है कि ये मकान बहुत छोटे हैं, जिसमें परिवार का गुजर-बसर हो पाना मुश्किल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 3 Jul 2018, 12:51 PM IST

CG News

मंत्रालय कर्मचारियों ने कहा - कबूतर जैसा फ्लैट, पत्नी-बच्चों का घुट रहा दम

रायपुर. मंत्रालय और संचालनालय कर्मचारियों ने सोमवार को गृह विभाग के संपदा संचालक से मिल कर उन्हें आवंटित हाउसिंग बोर्ड के मकानों की शिकायत की है। कर्मचारियों का कहना है कि ये मकान बहुत छोटे हैं, जिसमें परिवार का गुजर-बसर हो पाना मुश्किल है।

Read Also: OMG! चौकीदार के घर पड़ा छापा, मिला इतना कीमती सामान जिसे देख अफसर भी रह गए दंग

सेक्टर 27 के हाउसिंग बोर्ड फ्लैट में रहने वाले दर्जनों मंत्रालय कर्मी सोमवार को गृह विभाग की उप सचिव एवं संपदा संचालक संतनदेवी जांगड़े से मुलाकात कर बड़े साइज के मकानों की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के ब्लॉक 15, 16 एवं 17 जिसे एच टाइप बताकर शासकीय कर्मचारियों को आबंटित किया गया। वे वास्तव में आइ टाइप मकान हैं। कर्मचारियों ने सेक्टर-29 में एचआइजी फ्लैट्स आवंटित करने की मांग की है।

160 वर्गफीट की कटौती
कर्मचारियों का कहना है कि मंत्रालय शिफ्टिंग से ही छोटे साइज (460 स्क्वेयर फीट) के मकान में रह रहे हैं। जिसमें परिवार को रहने में बहुत कठिनाई हो रही है। चार सदस्यों के परिवार के लिए 1 बीएचके मकान दिया गया है। जिसमें उनका दम घुटता है। इससे पहले पुरानी राजधानी में उन्हें 620 वर्ग फीट का मकान आवंटित किया गया था। मंत्रालय शिफ्टिंग के बाद से स्थिति बिगड़ गई है।

Read Also: इस सरकारी विभाग में निकली 54 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 15 जुलाई, Apply Soon

चहेते कर्मचारियों को बड़े मकान
संपदा संचालक संतन देवी जांगड़े ने कर्मचारियों को बताया कि सेक्टर-29 की आवास अभी प्रक्रियाधीन है। इसलिए शासकीय आवास के लिए कर्मचारियों की अभी लंबी सूची है। कर्मचारियों ने दलील दी है कि विभागीय अधिकारियों ने मनामानी करते हुए जूनियर कर्मचारियों को बड़े-बड़े मकान आबंटित किया गया है।

प्रमुख सचिव लेंगे अंतिम निर्णय
मामले से प्रमुख सचिव गृह विभाग अमिताभ जैन को अवगत कराया जाएगा। इस संबंध में अंतिम निर्णय प्रमुख सचिव द्वारा ली जाएगी।
संतनदेवी जांगड़े, उप सचिव एवं संपदा संचालक