25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाबालिग का अपहरण कर 5 युवकों ने दिया गैंगरेप को अंजाम फिर रेलवे स्टेशन में छोड़कर फरार हुए आरोपी

पांच आरोपियों में से एक आरोपी निकला नाबालिग पीड़िता संबंधी, पुलिस जुटी जांच में।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 3 Nov 2019, 2:48 PM IST

नाबालिग का अपहरण कर 5 युवकों ने दिया गैंगरेप को अंजाम फिर रेलवे स्टेशन में छोड़कर फरार हुए आरोपी

नाबालिग का अपहरण कर 5 युवकों ने दिया गैंगरेप को अंजाम फिर रेलवे स्टेशन में छोड़कर फरार हुए आरोपी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे अपराध से अब घर की बेटियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं दिख रहीं हैं। इन दिनों रेप की घटनाओं में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है । आए दिन प्रदेश के अलग-अलग जिलों से रोजाना रेप और गैंगरेप की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा घटना पेंड्रा जिले से गौरेला से आई है। एक नाबालिग बच्ची का अपरहण कर 5 युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात के बाद आरोपी उसे मध्यप्रदेश के शहडोल रेलवे स्टेशन में छोड़कर फरार हो गए। अब पुलिस पांचों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार पांच आरोपियों में 3 आरोपी गौरेला क्षेत्र के और 2 शहडोल के रहने वाले हैं। जिनमें से एक आरोपी पीड़िता के पहचान का है। इन आरोपियों ने नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया उसके बाद मध्यप्रदेश के शहडोल रेलवे स्टेशन में उसे छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी जीआरपी पुलिस को लगी तो उसने बिलासपुर पुलिस अधीक्षक को इसकी जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि नाबालिग दिपालवी के दिन से लापता थी। जिसकी शिकायत गौरेला थाने में दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गौरेला पुलिस ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ धारा 363, 376 (डी) पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Click & Read More Chhattisgarh News.

सरकार हमारी निजता का उल्लंघन कर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रख रही है नजर - भाटिया

छत्तीसगढ़ में हो रहा है ATM क्लोनिंग, ग्राहकों का डेटा चुराकर बना रहे डुप्लीकेट ATM Card, रहे सतर्क

BJP ने छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए जारी की प्रभारियों की सूची, पढ़ें किसे मिला किस जिले का प्रभार

बीवी की बहन पर बिगड़ी जीजा की नीयत, आधी रात पहुंच गया कमरे में और करने लगा...